नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर तथा रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लड़कियों के दल को मंगलवार को बधाई दी।
कर्नल गौरव कार्की ने एनसीसी की 10 महिला कैडेट रिगजेन दोलकर, ताशी कसकित, त्रिशाला गुरुं ग, एस्टेनिज लासकित, पूजा मेहरा, बलजीत कौर, लालरिंत्लुआंगी, सेरिंग एंगमो, सुलक्षणा तमांग तथा कुमारी नूतन के दल का नेतृत्व किया।
यह एनसीसी की लड़कियों का पहला दल है, जिसने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया है।
अभियान दल को दो दलों में विभाजित किया गया था। अभियान दल के नेता जनरल गौरव कार्की के नेतृत्व में मेजर दीपिका राठौर के साथ पांच कैडेट ने 21 मई को चढ़ाई पूरी की, वहीं अभियान दल के उप नेता लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल अहलावत के नेतृत्व वाले दूसरे दल ने 22 मई को चढ़ाई पूरी की।
dharmpath.com dharmpath