नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल ए. चक्रवर्ती ने बुधवार को माउंट देव-टिब्बा पर पर्वतारोहण के लिए एनसीसी की बालिकाओं के एक दल को रवाना किया।
इस दल में तीन कैडेट हैं और कर्नल गौरव कार्की इसका नेतृत्व कर रहे हैं।
यह दल जून 2015 के मध्य में पूर्व कुल्लू रियासत की राजधानी के उत्तर में जगतसुख गांव के निकट पीर पंजाल पर्वत श्रेणी के पूर्वी छोर पर स्थित 1968 फुट ऊंचे देव-टिब्बा चोटी पर चढ़ाई शुरू करेगी।
एनसीसी की बालिका एवरेस्ट दल 2016 के प्रशिक्षण का यह प्रारंभिक अभियान है। इन कैडेटों का चयन सघन परीक्षण के बाद किया गया है और इन्हें दार्जिलिंग में हिमालय पर्वतारोहण संस्थान में प्रशिक्षण दिया गया है।
दल की सफलता की कामना करते हुए एनसीसी के महानिदेशक ने कहा कि एनसीसी ने युवकों के विकास में अहम भूमिका निभाई है और इसके कैडेट कई साहसिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।
dharmpath.com dharmpath