माकन क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं : आप

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कटाक्ष किया कि क्या कांग्रेस के दिल्ली प्रमुख अजय माकन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहे हैं। आप ने कहा कि अजय माकन द्वारा आप सरकार की विभिन्न परियोजनाओं को लेकर आपत्ति इसकी तरफ इशारा कर रही है।

दिल्ली के आप संयोजक गोपाल राय ने मीडिया से कहा, “माकन दिल्ली सरकार की परियोजनाओं में बार-बार बाधा डाल रहे हैं। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि क्या वह भाजपा के आदेशों का अनुसरण कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “क्या माकन भाजपा में शामिल हो रहे हैं।”

सीसीटीवी लगाने की परियोजना में घोटाले के कांग्रेस के आरोप को खारिज करते हुए गोपाल राय ने कहा, “सरकार प्रक्रिया का पालन कर रही है और परियोजना की लागत बढ़ी है क्योंकि शुरुआती राशि सिर्फ एक अनुमान लागत थी।”

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने सोमवार को दिल्ली सरकार के सीसीटीवी परियोजना को एक बड़ा घोटाला बताया था।

राय ने कहा कि कांग्रेस बार-बार आप सरकार की सार्वजनिक हित की परियोजनाओं को रोकने की कोशिश कर रही है।

गोपाल राय ने यह भी कहा कि माकन ने यही चीज मोहल्ला क्लिनिकों के साथ की थी और माकन के आवेदन की वजह से काम में आठ महीने की देरी हो गई।

आप नेता अतिशी मर्लेना ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 15 साल के शासन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया है।

मर्लेना ने कहा, “माकन दावा करते हैं कि वह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उनकी पार्टी ने अपने 15 साल के शासन के दौरान क्या किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493