माकपा कार्यकर्ता की केरल में हत्या

कन्नूर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक कार्यकर्ता की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कन्नूर शहर के पास उस पर एक कच्चा बम फेंका गया था जिस कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अथवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संदिग्ध कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक कार्यकर्ता की पहचान पी. विनोद के रूप में हुई है। 36 वर्षीय विनोद पांच साल पहले भाजपा का साथ छोड़कर माकपा में शामिल हो गए थे। वारदात के वक्त वह विशु मनाकर पन्नूर के पास स्थित अपने घर लौट रहे थे।

वारदात स्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि उनका शरीर पस्त पड़ा है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विशाखापटनम में माकपा की 21वीं कांग्रेस में भाग लेने आए शीर्ष नेताओं सहित स्थानीय नेताओं ने यहां पर तेल्लिचेरी इलाके में बंद का आह्वान किया।

पिछले कुछ सालों में कन्नूर जिले में भाजपा /आरएसएस और माकपा के बीच कई झड़पें हुई हैं।

इसी तरह की आखिरी घटना सितंबर 2014 में हुई थी। इस दौरान आरएसएस के एक युवा कार्यकर्ता पर बमों से हमला कर दिया गया था और उसे मार डाला था।

विनोद की मृत्यु पर प्रतिक्रिया देते हुए, माकपा नेता ई.पी. जयराजन ने कहा, “कन्नूर में यह हत्या भाजपा/आरएसएस के नेतृत्व की जानकारी में की गई है।”

अधिकारियों ने कहा, “ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस ने हत्यारोपी की पहचान कर ली है और उसकी खोज में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493