मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी मुंबई के मुख्य रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) पर अपनी आगामी फिल्म ‘बियोंड द क्लाउड्स’ की शूटिंग करते नजर आए।
फिल्म के निर्माताओं की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ऑस्कर नामित फिल्मकार मजीदी यहां फिल्म के एक विशेष दृश्य की शूटिंग कर रहे थे।
वैश्विक दर्शकों के लिए जी स्टूडियोज और आईकैंडी फिल्म्स द्वारा निर्माणाधीन मजीदी की यह फिल्म भारतीय पृष्ठभूमि पर आधारित है।
मानवीय रिश्तों पर आधारित इस फिल्म में भाई-बहन के रिश्ते के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली गई है। इसमें कई रोचक पहलुओं को देखा जा सकेगा, जिसके लिए मजिदी लोकप्रिय हैं।
फिल्म में ईशान खट्टर और मालविका मोहनन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath