‘माड़ी’ में धनुष मूंछों वाले गुंडे

चेन्नई, 26 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘रांझणा’ में देसी युवक की भूमिका निभा वाहवाही लूट चुके धनुष अब आर. बालकृष्णन उर्फ बाल्की की आगामी तमिल फिल्म ‘माड़ी’ में देसी अवतार में नजर आएंगे। फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी।

माड़ी में धनुष एक स्थानीय गुंडे की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका तकिया कलाम ‘तुझे खल्लास कर दूंगा’ है।

‘माड़ी’ के ट्रेलर में वह धोती पहने, सिगरेट सुलगाते और घुमावदार मूंछों में नजर आए।

बालाजी मोहन निर्देशित इस फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंद्र ने दिया है।

इसे आर. सरथ कुमार, राधिका सरथ कुमार और लिस्टिन स्टीफन ने मिलकर बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493