माता-बेटी का रिश्ता सबसे खूबसूरत : गुरदीप

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुरदीप कोहली का कहना है कि मां-बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुरदीप कोहली का कहना है कि मां-बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है।

कल्चर मशीन के डिजिटल चैनल ब्लश ने बुधवार को एक वीडियो ‘द गुड गर्ल’ जारी की। इसमें प्लाबिता बोरठाकुर और गुरदीप प्रमुख भूमिकाओं में है। यह वीडियो माओं और बेटियों की श्रृंखला का एक हिस्सा है।

गुरदीप ने कहा, “मां-बेटी का बंधन इस दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। यह सबसे शुद्ध संबंध है, जिस पर आप बिना किसी संदेह के भरोसा कर सकते हैं।”

वीडियो में प्रेगनेंसी टेस्ट के बारे में जानने के बाद बेटी के साथ मां के संबंधों को दर्शाया गया है। इस वीडियो में साथ ही दिखाया गया है कि भारतीय समाज में महिलाओं को अपनी इच्छा के अनुरूप फैसले लेने की आजादी नहीं होती।

प्लाबिता ने कहा, “मुझे एपिसोड की अवधारणा पसंद आई और मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493