मिस्र की सेना ने हथियारों से लदे 10 वाहन नष्ट किए

काहिरा, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मिस्र की वायुसेना ने लीबिया से सटी देश की पश्चिमी सीमा पर तस्करी कर लाए गए हथियारों और गोला-बारूद से भरे 10 वाहनों को नष्ट कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह कदम देश की सीमाओं की सुरक्षा और सीमा पार से घुसपैठ और तस्करी रोकने के लिए सीमा सुरक्षाबल के साथ मिलकर वायुसेनाओं के सतत प्रयासों का हिस्सा है।

मिस्र की वायुसेना ने मई महीने से हथियारों से लैस 100 से अधिक वाहनों को नष्ट कर चुकी है।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने हाल ही में कहा था कि मिस्र ने पिछले 30 महीनों में लीबिया की सीमा से सटे इलाकों में हथियारों और गोला-बारूद से भरे 1,200 वाहनों को नष्ट कर दिया है।

मिस्र की लगभग 1,200 किलोमीटर लंबी पश्चिमी सीमा पूर्वी लीबिया से सटी है, जिसे लेकर मिस्र चिंतित रहा है क्योंकि पिछले कुछ वर्षो में इसी मार्ग से हथियारों की तस्करी और आतंकवादियों की आवाजाही होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493