चेन्नई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में आर. माधवन के साथ काम करने को उत्साहित अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ ने बताया कि वह माधवन के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व से प्रभावित हैं।
फिल्म में श्रद्धा माधवन के साथ दिखाई देंगी। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं पहले ही उनसे (माधवन) एक बार मिल चुकी हूं। मैं उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व से प्रभावित हूं।”
निर्देशक जोड़ी पुष्कर-गायत्री इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।
श्रद्धा, विजय सेतुपति के साथ भी काम करने के लिए उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे हाल ही में विजय सेतुपति के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला और उसके बाद से ही मैं उनके साथ काम करने का इंतजार कर रही थी।”
फिल्म में वरलक्ष्मी सरतकुमार और कातिर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। यह उत्तरी चेन्नई की पृष्ठभूमि पर बनी है।
वर्तमान में वह मणिरत्नम की ‘काटरु वेलियिदाई’ के साथ व्यस्त हैं।
dharmpath.com dharmpath