माधुरी, अनुपम की ‘दिल’ को 25 साल पूरे

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। इंद्र कुमार निर्देशित मशहूर फिल्म ‘दिल’ 25 साल की हो गई है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली माधुरी दीक्षित और अनुपम खेर इस खास दिन पर इसकी शूटिंग से जुड़ी पुरानी यादों में खो गए।

‘दिल’ 22 जून, 1990 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे बाप (अनुपम) के इर्दगिर्द घूमती है, जो अपने इकलौते बेटे (आमिर खान) की शादी एक लखपति लड़की से करवाना चाहता है।

माधुरी (48) ने फिल्म के 25 साल पूरे होने की खुशी ट्विटर पर जाहिर की।

उन्होंने सोमवार रात एक ट्वीट में लिखा, “हम प्यार करने वाले..यकीन नहीं होता कि ‘दिल’ 25 साल की हो गई। मानो कल ही की बात हो। इस फिल्म में काम करके अच्छा लगा।”

माधुरी ने इंद्र कुमार और आमिर का शुक्रिया भी अदा दिया।

उन्होंने लिखा, “मुझे मेरा पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। आमिर खान, इंद्र कुमार, बाबा आजमी और अशोक ठकेरिया को धन्यवाद।”

वहीं अनुपम ने इसे अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक बताया।

उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘दिल’ हमेशा मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक रहेगी। मुझे हजारी प्रसाद की भूमिका निभाना अच्छा लगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493