रूपा संतोष बेगलुरू नोकिया आरएंडडी प्रमुख नियुक्त

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। नोकिया ने रूपा संतोष को बेंगलुरू के नोकिया नेटवर्क्‍स टेक्न ोलॉजी सेंटर का प्रमुख नियुक्त किया है। यह बात मंगलवार को यहां कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कही गई है।

उन्होंने एक जून को पद भार संभाला।

इस केंद्र में करीब चार हजार पेशेवर काम करते हैं और ये नोकिया नेटवर्क्‍स के सबसे बड़े शोध एवं विकास (आरएंडडी) केंद्रों में से एक है।

रूपा संतोष को 20 साल के पेशेवर जीवन का अनुभव है और वह इससे पहले बेंगलुरू में ही सिंगल रैन आरएंडडी की प्रमुख थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493