‘मानदा मेयिलदा’ शो का नाम गिनीज बुक में दर्ज

चेन्नई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिल भाषा के एक टेलीविजन चैनल पर प्रसारित होने वाले नृत्य आधारित रियलिटी कार्यक्रम ‘मानदा मेयिलदा’ के 10वें सत्र का नाम गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

गिनीज बुक में ‘मानदा मेयिलदा’ का नाम शो में विशाल सेट बनाने के लिए दर्ज किया गया है।

शो की निर्देशक और नृत्य निर्देशक कला ने आईएएनएस को बताया, “हमने अपने शो के लिए भव्य सेट बनाया था। यह 4,000 वर्गफीट पर बना विशाल सेट था। इस सेट पर शो की 40 मिनट की शूटिंग हुई।”

उन्होंने कहा, “यह दुर्लभ उपलब्धि है। हमने बहुत मुश्किल से इतना बड़ा सेट बनाया था। हम इस सम्मान से गौरवान्वित और खुश हैं।”

कला ने शो के बारे में कहा, “शो की शुरुआत में मैंने अंग्रेजी नाम का सुझाव दिया था। लेकिन कलैंगर टीवी ने हमें ‘मानदा मेयिलदा’ नाम सुझाया। मुझे थोड़ा संकोच हुआ था, लेकिन अब यह नाम घर-घर में जाना जाता है। जहां भी मैं जाती हूं वहां लोग, खासतौर से बच्चे हमारा गीत गाते हैं। इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है। उन्होंने कड़ी मेहनत की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493