मानव प्रवास कोई नई घटना नहीं : शोधकर्ता

लंदन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। लोगों के बीच यह आम धारणा है कि मानव प्रवास हाल की घटना है, लेकिन ब्रिटेन के इतिहासकारों द्वारा प्रमाणित एक लघु ‘एनिमेटेड’ फिल्म यह दर्शाती है कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोग कई पीढ़ियों से ब्रिटेन की ओर पलायन करते रहे हैं।

यूरोप में प्रवास अब विवाद का एक बड़ा विषय बन गया है। इतिहासकारों ने एक पटकथा बनाई और इसके आधार पर सार्वजनिक क्षेत्रों, स्कूलों और नीति निर्माताओं को प्रदान करने के लिए एक फिल्म का निर्माण किया, जिससे लोगों में उनके इतिहास की समझ बेहतर हो।

केंट यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर रे लॉरेंस और जूली एंडरसन ने रीडिंग यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैला एकार्डट के साथ मिलकर इस फिल्म की पटकथा तैयार की।

केंट यूनिवर्सिटी से जारी एक बयान के अनुसार, रोमन साम्राज्य और प्रथम विश्व युद्ध पर अनुसंधान कर इस फिल्म का निर्माण किया गया है।

इस अनुसंधान से यह भी पता चला है कि ब्रिटेन में रह रही 30 प्रतिशत आबादी रोमन काल के दौरान विदेशों से पलायन करके आई थी।

ब्रिटेन में हुए युद्ध इतिहास के बारे में किए गए अनुसंधान से उन प्रवासी लोगों की भी पहचान हुई है, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493