‘मानव सेवा सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे चिकित्सक

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एच.ई. सैयद मुअज्जम अली उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सकों को 3 अप्रैल को मानव सेवा सम्मान पुरस्कार 2019 से सम्मानित करेंगे।

इस अवसर पर डॉक्टर यह शपथ लेंगे- ‘हम मरीजों का इलाज अपनी सर्वश्रेष्ठ योग्यता के अनुसार करेंगे। मरीजों की प्राइवेसी को बनाए रखेंगे और दवाइयों के सीक्रेट की शिक्षा अगली जेनरेशन को भी देंगे..।’

स्पर इंडिया ने एक बयान में कहा कि संस्था की ओर से उन डॉक्टरों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा जो मानवता की भलाई के लिए बिना रुके और बिना थके अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

विमहांस एवं कैलाश अस्पताल में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. उर्वशी आनंद ने कहा, “मैं स्पर इंडिया की आभारी हूं कि इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया।”

स्पर इंडिया ने डॉक्टरों की ओर से किए गए परोपकारी कार्यो की पहचान की है। स्पर इंडिया ने अपने पास मौजूद संसाधनों से मानव सेवा सम्मान पुरस्कार 2019 का गठन किया है। मानव सेवा सम्मान पुरस्कार 2019 का आयोजन नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 3 अप्रैल को किया जाएगा।

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एच.ई. सैयद मुअज्‍जम अली ने मानव सेवा सम्मान पुरस्कार 2019 में सम्मानित मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493