लॉस एंजेलिस, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। आत्महत्या का प्रयास कर चुकीं गायिका सिनिड ओकोनोर का कहना है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों से निपटना मुश्किल हो सकता है।
लॉस एंजेलिस, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। आत्महत्या का प्रयास कर चुकीं गायिका सिनिड ओकोनोर का कहना है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों से निपटना मुश्किल हो सकता है।
वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, 50 वर्षीया गायिका ने बताया कि उनकी मानसिक समस्याओं के कारण अपने परिवार के साथ भी उनके संबंध प्रभावित हुए।
ओकोनोर ने कहा, “तथ्य यह है कि मानसिक बीमारी को ऐसा कलंक समझा जाता है, जिसके बारे में ज्यादा बात नहीं की जाती। मानसिक रूप से बीमार लोगों के परिवारों के लिए भी यह आसान नहीं होता।”
पिछले महीने एक ऑनलाइन वीडियो पोस्ट की गई थी, जिसमें ओकोनोर अपनी व्यक्तिगत परेशानियों और आत्महत्या के विचार पर चर्चा करते हुए रो पड़ी थीं।
dharmpath.com dharmpath