बोमबोनेरा में होगा अर्जेटीना, पेरू का क्वालीफायर मैच

ब्यूनस आयर्स, 14 सितंबर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने अर्जेटीना को पेरू के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मैच खेलने की अनुमति दे दी है।

अर्जेटीना अब पांच अक्टूबर को पेरू से बोमबोनेरा स्टेडियम में भिड़ेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेरू के फुटबाल संघ ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस खेल के आयोजन स्थल को अपने प्रशंसकों के सुरक्षा कारणों के तहत ब्यूनस आयर्स से स्थानांतरित करने का आग्रह किया था।

साल 2015 में, बोका जूनियर्स और रीवर प्लेट टीमों के बीच खेले जाने वाला मैच रद्द कर दिया गया था, क्योंकि रीवर के खिलाड़ियों पर समर्थकों द्वारा आंसू गैस की तरह के एक पदार्थ से हमला किया गया था।

अर्जेटीना के दैनिक समाचार पत्र ‘ला नेशन’ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कोनमेबोल) के अधिकारियों और बाद में फीफा ने मंगलवार को इस मैच के लिए बोमबोनेरा स्थल पर मुहर लगाई।

पेरू और अर्जेटीना को अगर अगले साल आयोजित होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश हासिल करना हैं, तो उन्हें अपने बाकी बचे दो मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493