पटना में गंगा नदी में 6 डूबे, 4 का शव बरामद

इनमें से चार लोगों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मरांची गांव के रहने वाले पवन सिंह अपने पोते-पोती के साथ घर के पास ही गंगा नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान ही पंकज की पोती मृदुला गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने में पवन सहित अन्य लोग भी गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से चार लोगों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पवन सिंह (60), काजल (13), मृदुला (11) और मौला (10) के रूप में की गई है। दो लापता बच्चों की तलाश जारी है।

घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493