मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स ने 6 की हत्या की

चंडीगढ़, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक शख्स ने कथित रूप से महज दो घंटे के भीतर लोहे के रॉड से छह लोगों की हत्या कर दी। हरियाणा के पलवल में मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह आपराधिक वारदात मंगलवार तड़के पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी के भीतर घटित हुई और सीसीटीवी में यह वारदात रिकॉर्ड हो गया, जिसके बात दोषी शख्स की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान पूर्व सैन्यकर्मी नरेश के रूप में हुई है।

मृतकों में एक महिला और तीन चौकीदार शामिल हैं। घटना के पीछे का कारण अभी पता लगाया जाना बाकी है।

वीडियो में आरोपी रॉड लेकर आसपास घूमता देखा जा सकता है।

आरोपी को भी चोटें आई हैं। जब पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने उनपर भी हमला कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493