मानसून अब वापसी की ओर

new delhi-लगभग पूरे देश में कहर बरपाने के बाद मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बारिश के खत्म होने की ओर है, फिर से तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी महसूस की जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इस पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतर दिनों में आसमान साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा.फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं.

24 सितंबर तक आसमान साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. 25 और 26 सितंबर को भी मौसम विभाग ने साफ आसमान और गर्मी का अनुमान जताया है. इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. हवा में नमी का स्तर सुबह और शाम के समय 70 और 50 प्रतिशत तक रहने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. 27 सितंबर को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. नमी की मात्रा भी इस दिन बढ़कर सुबह में 80 प्रतिशत और शाम को 55 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493