मानस भुंइया समेत कई कांग्रेस नेता तृणमूल में शामिल (लीड-1)

कोलकाता, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में करारा झटका लगा है। कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष मानस भुंइया, प्रांतीय पदाधिकारी व कई अन्य प्रमुख नेता सोमवार को सत्तारूढ़ तणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस व तृणमूल कांग्रेस के गठबंधन के दौरान मई 2011 से लेकर 16 महीने तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री के रूप में काम कर चुके भुंइया ने अपनी पूर्व पार्टी के तीन नेताओं पर अपने और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच में दीवार बनकर खड़े होने का आरोप लगाया।

भुनिया ने कहा, “मैं हर महीने चार बार सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बात करता था। लेकिन (कांग्रेस महासचिव व बंगाल मामलों के प्रभारी) सी.पी. जोशी और दो अन्य नेता मेरे और गांधी के बीच चट्टान बनकर खड़े हो गए।”

दो नेताओं के रूप में उनका इशारा जाहिर तौर पर कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अधीर चौधरी और विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान की ओर था।

पिछली विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता मोहम्मद सोहराब भी भुंइया के साथ तृणमूल में शामिल हो गए।

इनके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष असित मजूमदार, चार महासचिव और छह प्रांतीय सचिव और साथ ही पार्टी के छात्र, युवा, अल्पसंख्यक और व्यापार संगठन शाखाओं के भी कई नेता तृणमूल में शामिल हो गए।

तृणमूल महसचिव पार्थ चटर्जी और युवा तृणमूल अध्यक्ष अविषेक बनर्जी ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी के ध्वज प्रदान किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493