मानहानि मामले में केजरीवाल अदालत में पेश

अमृतसर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को मानहानि के एक मामले में अमृतसर की एक अदालत में पेश हुए।

केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के कई अन्य सदस्यों के खिलाफ यह मामला पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने दायर किया है।

इससे पहले केजरीवाल ने 15 अक्टूबर को हुई सुनवाई में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से छूट मांगी थी।

केजरीवाल के साथ मामले में आरोपी आप नेता संजय सिंह और आशीष खेतान को 29 जुलाई को अदालत से जमानत मिली।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने 18 जुलाई को केजरीवाल सहित मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ सम्मन जारी किया था।

आप नेताओं द्वारा पंजाब में मादक पदार्थो के कारोबार को प्रश्रय देने का आरोप लगाने और ‘ड्रग माफिया’ के बाद बिक्रम सिंह ने यह मामला दर्ज करवाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493