मामी करेगी फिल्म क्लब की शुरुआत

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) ने पहली बार फिल्म क्लब की शुरुआत करने की घोषणा की है जो सालों भर फिल्मों से जुड़े कार्यक्रम करेगी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े फिल्म प्रेमियों को एक साथ लाएगी।

मामी फैन क्लब फिल्म निर्माताओं और फिल्म प्रशंसकों को जोड़ेगी जो फिल्मों के जुनून को समर्पित है। मामी की अध्यक्ष किरण राव ने एक बयान जारी कर कहा, “हमने क्लब की गतिविधियों के तहत प्रमुख फिल्मकारों, टेक्नीशियनों और कलाकारों के साथ वर्कशॉप, मास्टर क्लासेस और इंटरैक्शन की योजना बनाई है।”

इसके अलावा बच्चों को युवाओं को भी क्लब की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा जो भविष्य के दर्शक हैं। मामी फिल्म क्लब बिना सेंसर की हुई दुनिया भर की अच्छी फिल्मों को फिल्मों का भी प्रदर्शन करेगा।

मामी की निदेशक अनुपमा चोपड़ा ने बताया, “हम आशा करते हैं कि फिल्मों की इस बातचीत और वर्कशॉप में शहर भर के दर्शक हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही भारत की फिल्म राजधानी में एक मजबूत फिल्म संस्कृति का पोषण करेंगे।”

मामी की क्रिएटिव निदेशक स्मृति किरण ने कहा, “साझा करने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना चाहिए। हर किसी को अपने सहयोगी के अनुभव से फायदा उठाना चाहिए।”

पहले मामी फिल्म क्लब के कार्यक्रम की घोषणा मई के पहले सप्ताह में की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493