बिहार में चिलचिलाती धूप

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह चिलचिलाती धूप रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, गया में 23.5 डिग्री, भागलपुर में 22.6 डिग्री और पूर्णिया में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, पूर्णिया में 41.3 डिग्री और गया में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493