मामूली मुद्दों पर शादी न तोड़ें : मृदुला सिन्हा

पणजी, 7 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा के राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने शनिवार को गोवा विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को पांच चरणीय प्रतिज्ञा दिलाते हुए उनसे छोटे मुद्दों पर शादी नहीं तोड़ने, परेशानी में फंसी महिलाओं को बचाने, मादक पदार्थो से दूर रहने और बुजुर्ग परिजनों को वृद्धाश्रम न भेजने की अपील की।

उन्होंने गोवा विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री लेने आए लगभग 9,000 छात्रों को प्रतिज्ञा दिलाई।

विश्वविद्यालयों में विवाह पूर्व परामर्श की जरूरत पर जोर देते हुए सिन्हा ने कहा, “शादी अनिवार्य नहीं, लेकिन जरूरी है। जब शादी हो जाए तो मामूली मुद्दों पर शादी न तोड़ें। आप शादी को स्थायी और सुखी बनाने का प्रयास करेंगे। आप एक-दूसरे को आपसी सम्मान देंगे।”

उन्होंने कहा, “विवाह पूर्व परामर्श अब जरूरी हो गया है। युवाओं को पारिवारिक कामों को करने की कला आनी चाहिए। अगर उन्हें कोई संदेह है तो उन्हें उसका उत्तर चाहिए, जिससे वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी ना हो।”

उन्होंने छात्रों को नशा न करने और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकने के लिए कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493