मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार हो : मांझी

गया, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा)की प्रमुख मायावती के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता दयाशंकर सिंह द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।

गया में गुरुवार को संवाददाताओं से मांझी ने कहा, “दयाशंकर को केवल पार्टी से निलंबित या निकालना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें एससी-एसटी एक्ट के तहत बिना देर किए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

मांझी ने कहा कि दयाशंकर के ऐसे आपत्तिजनक बयान से देश भर के दलित समाज में आक्रोश है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री कड़े कदम उठाएंगे।

मांझी ने गुजरात में दलितों की पिटाई के मुद्दे पर विरोधी दलों के कुछ नेताओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दयाशंकर को पार्टी से छह वर्षो के लिए निकाल दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493