मायावती 18 सितंबर को मेरठ में करेंगी महारैली

मालूम हो कि मायावती ने 18 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दिया था और यह फैसला लिया था कि वह हर महीने की 18 तारीख को प्रदेश में मंडलवार रैलियों को संबोधित करेंगे।

बसपा के सूत्रों का कहना है कि जिला स्तर के नेताओं से कहा गया है कि हर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 5000 लोगों को इस रैली में लाया जाए। उन्होंने बताया कि हम चाहते हैं कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग आएं।

पार्टी के राज्य मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मायावती 18 सितंबर को भाजपा व इनकी केंद्र व राज्य सरकारों की खासकर दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक तथा गरीब, मजदूर, किसान व मध्यम वर्ग आदि विरोधी, जातिवादी, साम्प्रदायिक व पूंजीवादी नीतियों व कार्यप्रणाली का पदार्फाश करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493