‘मायावी मलिंग’ के कलाकारों ने सीखी संस्कृत

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री ग्रेसी गोस्वामी का कहना है कि आगामी धारावाहिक ‘मायावी मलिंग’ के कुछ कलाकारों को इसके लिए संस्कृत सीखनी पड़ी।

आगामी धारावाहिक ग्रेसी, वाणी सूद और नेहा सोलंकी द्वारा अभिनीत तीन राजकुमारियों और उनके राज्य को बचाने की उनकी लड़ाई पर आधारित है।

धारावाहिक में इस्तेमाल की गई भाषा हिंदी और संस्कृत का मिश्रण है। शुरुआत में तीनों अभिनेत्रियों को संस्कृत में बोलने में मुश्किल हुई इसलिए निर्देशक ने उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए एक संस्कृत शिक्षक लाने का निर्णय लिया और शूटिंग शुरू होने से कुछ महीने पहले प्रशिक्षण शुरू हुआ।

ग्रेसी ने कहा, “हमने ‘मायावी मलिंग’ के लिए संस्कृत सीखी। इस शो में इस्तेमाल होने वाले कुछ शब्दों की भाषा और उनका उच्चारण रोजमर्रा में बोली जाने वाली हिंदी से अलग है। इसलिए हमारे लिए यह प्रशिक्षण लेना जरूरी था। शुरुआत में यह चुनौतीपूर्ण था।”

‘मायावी मलिंग’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार भारत पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493