राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : अंतिम-16 दौर में पहुंचे श्रीकांत

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

श्रीकांत ने अंतिम-32 दौर में मॉरिशस के आतिश लुबाह को मात दी और प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

वर्ल्ड नम्बर-2 श्रीकांत ने आतिश को सीधे गेमों में 25 मिनट के भीतर 21-13, 21-10 से मात दी। हालांकि, शुरुआत में आतिश ने श्रीकांत को अच्छी टक्कर दी।

आतिश ने पहले गेम में श्रीकांत के खिलाफ 7-5 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दिग्गज खिलाड़ी ने अच्छी वापसी करते हुए मॉरिशस के आतिश को 14-9 से पीछे कर दिया।

श्रीकांत ने इसके बाद आतिश को गेम में वापसी नहीं करने दी। उन्होंने इस अंतर को बनाए रखते हुए अंत में 21-13 से जीत हासिल की।

दूसरे गेम में श्रीकांत ने आतिश के खिलाफ अपना दबदबा बनाया और 15-5 से बढ़त हासिल की। इन 10 अंकों के अंतर को भारतीय खिलाड़ी ने अंत तक बनाए रखा और 21-10 से जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493