मारपीट करने वाले सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगा एयर इंडिया

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसके कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

गायकवाड़ ने गुरुवार को ही बिजनेस क्लास का टिकट होने के बावजूद इकॉनमी क्लास में सफर करने के लिए मजबूर किए जाने पर एयर इंडिया के एक कर्मचारी की पिटाई कर दी।

एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने आईएएनएस से कहा, “हमने पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है। जैसे ही जांच रिपोर्ट अती है, प्रबंधन अगली कार्रवाई का फैसला लेगा। हम गायकवाड़ के खिलाफ आज ही प्राथमिकी दर्ज कराने पर विचार कर रहे हैं।”

एयर इंडिया घटना के वक्त विमान में सवार यात्रियों से संपर्क कर रहा है, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि किसी यात्री ने घटना का वीडियो बनाया हो या तस्वीरें खींची हों।

इस बीच शिवसेना के एक अन्य सांसद अरविंद सावंत ने गायकवाड़ का बचाव करते हुए कहा कि ‘एयर इंडिया के अधिकारियों के अशिष्ट बर्ताव और बदतमीजी करने के कारण प्रतिक्रिया में ऐसा हुआ’।

दक्षिण मुंबई से सांसद अरविंद ने कहा, “गायकवाड़ एक प्राध्यापक हैं और वह अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बहसबाजी के दौरान गायकवाड़ सहज लहजे में बात करते रहे, लेकिन एयर इंडिया के अधिकारियों ने बदतमीजी की।”

अरविंद ने आईएएनएस से कहा, “उन्होंने गायकवाड़ का अपमान किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस तरह की स्थिति में हमसे शांत रहने की अपेक्षा नहीं की जा सकती। हम शिवसेना के नेता हैं और अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें गायकवाड़ की इस प्रतिक्रिया में कोई खराबी नजर नहीं आती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493