मारपीट मामले में रूसी गिरफ्तार

पणजी, 14 जून (आईएएनएस)। मशहूर बागा-केलेंग्यूट समुद्र तट के निकट तीन लोगों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में मंगलवार को रूस के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रूसी नागरिक की पहचान एडुवडरे गोरयाचेव (35) के रूप में की गई है। उसे अन्य अपराधों के अलावा मारपीट करने, खतरनाक हथियारों से नुकसान पहुंचाने, अतिक्रमण करने और चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पणजी से 20 किलोमीटर दूर तटीय गांव बागा में एक झड़प के दौरान लगी मामूली चोटों के कारण तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “तकरार के बाद आरोपी एक मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। उसे बाद में केलेंग्यूट समुद्र तट पर गिरफ्तार कर लिया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493