‘माराडोना उपनाम मेरे लिए बोझ नहीं’

मोंटेवीडियो (अमेरिका), 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के बेटे डिएगो अरमांडो माराडोना सिंगारा का कहना है कि उनको माराडोना उपनाम कभी भी बोझ नहीं लगा और वह उरुग्वे के फुटबाल क्लब से खेलने के लिए तैयार हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक इटली में हुए पैतृक विवाद के बाद यह साबित हो गया है कि सिंगारा पूर्व दिग्गज डिएगो माराडोना के ही बेटे हैं, बावजूद इसके माराडोना ने मोंटेवीडियो के समाचार पत्र ‘एल-पैस’ को दिए बयान में सिंगारा को अपना बेटा मानने से इनकार किया है।

सिंगारा ने कहा है, “खिलाड़ी के लिए मैदान महत्वपूर्ण होता है, उपनाम नहीं।”

सिंगारा के कहा है कि उन्हें उरुग्वे के कई क्लबों से खेलने के प्रस्ताव मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा, “दक्षिण अमेरिका में फुटबाल का स्तर काफी अच्छा है। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे आने से क्लब को फायदा होगा लेकिन उसके लिए सही समय का इंतजार करना होगा।”

सिंगारा ने इटली के घरेलू फुटबाल टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। इसके अलावा वह बीच फुटबाल भी खेलते रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493