लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका मारिया कैरी के पांच वर्षीय बेटे मोरक्कन का दांत टूट गया है।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, कैरी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें मोरक्कन की प्रतिक्रिया दिखाई दे रही है जब उसे पता चलता है कि उसका दांत टूट गया है।
इस छोटे से वीडियो में मोरक्कन ने तौैलिया लपेटा हुआ है।
कैरी ने कहा, “आओ, मुझे तुम्हारा दांत देखने दो।”
मोरक्कन तभी कूदने लगता है और कहता है,”मेरा दांत गिर गया और मैं बहुत खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath