मुझे स्कीइंग करना पसंद : ह्यू जैकमैन

लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता ह्यू जैकमैन का कहना है कि उन्हें स्कीइंग पसंद हैं लेकिन वह इसमें पारंगत नहीं है।

जैकमैन ने जारी बयान में कहा, “मुझे स्कीइंग करना पसंद है। मैं 18 साल की उम्र से स्कीइंग कर रहा हूं। हालांकि, इसमें कभी अच्छा नहीं रहा लेकिन इसे सीखने की कोशिश की।”

स्कीइंग के प्रति अपने प्यार की वजह से जैकमैन ने ‘एडी द ईगल’ में कई स्कीइंग दृश्य भी किए हैं।

यह फिल्म एक ब्रिटिश स्की जंपर के बारे में है जिसने 1988 के शीतकालीन ओलम्पिक में मेडल जीता था।

जैकमैन का कहना है कि उन्हें स्कीइंग दृश्य करने में बहुत मजा आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493