मारुति का शुद्ध लाभ 1225 करोड़ रुपये

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 1225 करोड़ रुपये रहा।

बीएसई को दी गई सूचना के अनुसार दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,225 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 862.54 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कंपनी की कुल आय दूसरी तिमाही में 14,070.85 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 12,497.03 करोड़ रुपये रही थी।

चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी ने 9.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,53,335 वाहन बेचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493