बंगाल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हत्या

कोलकाता, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में एक ग्यारह वर्षीया लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में एक ग्यारह वर्षीया लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार देर रात कोलकाता से लगभग 400 किमी दूर कालियागंज में हुई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की विकी के रूप में पहचान की गई है। उसने नाबालिग को प्रसाद का लालच देकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे बेहोशी की हालत में और खून से लथपथ पाया गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सैयद वकार रजा के मुताबिक, “हमने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अपराध के लिए उकसाने के लिए हमने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विकी फरार है।”

घटना से गुस्साए निवासियों ने विकी के घर को आग लगा दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493