मार्केल 4 से 6 अक्टूबर तक भारत दौरे पर

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल 4 से 6 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर रहेंगी। उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और स्वच्छ ऊर्जा पर बात होगी। इसके कई ‘उल्लेखनीय समझौते’ और ‘दूरगामी नतीजे’ सामने आ सकते हैं।

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल 4 से 6 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर रहेंगी। उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और स्वच्छ ऊर्जा पर बात होगी। इसके कई ‘उल्लेखनीय समझौते’ और ‘दूरगामी नतीजे’ सामने आ सकते हैं।

जर्मनी के राजदूत मार्टिन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जर्मनी और भारत के रिश्ते लगातार बेहतर हो रहे हैं।

मार्केल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 11 महीने में चौथी बार मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ आपसी हितों के मुद्दों पर भी बात होगी।

मार्टिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच जो समझौते होंगे, उन सभी का संबंध भारत के विकास से जुड़े कौशल भारत, स्वच्छ गंगा, स्वच्छ भारत और स्मार्ट शहर योजना जैसी योजनाओं से होगा।

उन्होंने कहा, “जर्मनी पहले से ही इन तमाम योजनाओं का हिस्सा बना हुआ है। अब हम अपनी भागीदारी को और मजबूत बनाएंगे।”

भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि जर्मन चांसलर दोनों देशों के बीच थर्ड इंटरगवर्नमेंटल कंसल्टेशन्स (आईजीसी) में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रही हैं।

मार्केल के साथ जर्मनी के छह कैबिनेट मंत्री और नामी कंपनियों के प्रमुख आ रहे हैं।

मार्केल का 5 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन में परंपरागत रूप से स्वागत किया जाएगा। उसी दिन वह बेंगलुरु जाएंगी जहां वह मोदी के साथ शीर्ष औद्योगिक एवं व्यापारिक घरानों के प्रमुखों के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493