मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज मीडिया हस्ती व बीबीसी इंडिया के पूर्व संवाददाता विलियम मार्क टुली और प्रसिद्ध भारतीय कवि जयंत महापात्र को क्रमश: टाटा लिटरेचर लाइव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड व पोएट लौरेट अवार्ड के लिए नामित किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यहां इस बात की जानकारी दी।
टुली (83) और महापात्र (90) को यह पुरस्कार इस सप्ताह के अंत में आगामी टाटा लिटरेचर लाइव में दिया जाएगा। द मुंबई लिटफेस्ट गुरुवार से तीन जगहों पर शुरू हो रहा है।
वी.एस. नायपॉल, गिरीश कर्नाड, अमिताभ घोष, महाश्वेता देवी, गुलजार, विक्रम सेठ और केकी दारूवाला सहित कई हस्तियों को यह पुरस्कार मिल चुका है।
dharmpath.com dharmpath