लंदन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। जमैका के लेखक मार्लोन जेम्स को उनकी पुस्तक ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ सेवेन किलिंग्स’ के लिए साल 2015 का मैन बुकर पुरस्कार मिला है।
मैन बुकर प्राइज फाउंडेशन ने कहा कि पुरस्कार मंगलवार को प्रदान किया गया। यह इस साल की बेहतरीन किताब है और यह पुरस्कार कथा साहित्य को बढ़ावा देता है।
मार्लोन ने कहा, “मैंने अब तक जो भी उपन्यास लिखे हैं, यह उनमें सबसे अधिक जोखिम भरा है। ऐसा न केवल इसकी विषय-वस्तु के संदर्भ में हैं, बल्कि इसके स्वरूप को लेकर भी है।”
dharmpath.com dharmpath