बिहार : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा दुकानें बंद

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दवा की ऑनलाइन ब्रिकी को बढ़ावा दिए जाने के विरोध में बुधवार को इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट की ओर से एक दिवसीय दवा दुकान बंद के आह्वान का बिहार में भी प्रभाव देखा जा रहा है। बिहार की दवा दुकानें भी बंद हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य की सबसे बड़ी दवा मंडी पटना के गोविन्द मित्रा रोड की भी सभी थोक और खुदरा दवा दुकानें बंद रही।

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ देश भर के दवा कारोबारी बुधवार को हड़ताल पर हैं। इससे मरीजों को दवा पाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हड़ताल को लेकर राज्यभर की सभी दवा दुकानें बंद हैं। हालांकि पटना के कुछ मुख्य अस्पतालों के पास एक-दो दुकानों को खुला रखा गया है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को दवा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने दावा किया कि मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा सहित राज्य के अन्य शहरों और कस्बाई इलाकों में भी दवा दुकानें बंद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493