माले, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मालदीव में सुरक्षा बलों को राजधानी माले के पश्चिमी इलाके में गुरुवार को संदिग्ध उपकरण मिला। आशंका जताई जा रही है कि यह बम हो सकता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, संदिग्ध सामान न्यू हार्बर और अमीनी मागू के चौराहे के पास बरामद किया गया।
इसके बाद इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों को खाली करा लिया है।
दो दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने राष्ट्रपति महल के पास विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।
मालदीव में बुधवार को आपातकाल लगाने का ऐलान किया गया था।
dharmpath.com dharmpath