चीन के सबसे ऊंचे पैगोडा की मरम्मत लगभग पूरी

यह पैगोडा हेबेई प्रांत के डिंगझौ शहर के कैयुआन देवालय में स्थित है। यह ईंट से निर्मित देश की मौजूदा सबसे ऊंची टावर है। 936 साल पुराने ईंट और लड़की से बने इस पैगोडा की ऊंचाई 83.7 मीटर है।

इसके मरम्मत के काम में जुटे एक नवीकरण विशेषज्ञ चेन जुन्फेंग ने कहा कि यह 1884 में आए एक भूकंप में क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन मरम्मत के लिए सही सामग्री और पुरानी तकनीक की समझ के अभाव में इसकी मरम्मत का काम एक दशक बाद भी शुरू नहीं हो पाया था।

चेन ने कहा, “पैगोडा में एक दर्जन से ज्यादा किस्म की ईंटों का प्रयोग होने की वजह से यह विषम और असंतुलित है। इसलिए इसे सीमेंट के इस्तेमाल से सहारा नहीं दिया जा सकता।”

पैगोडा का शीर्ष हिस्सा गर्मियों में तेज हवा की वजह से दक्षिण-पश्चिम और सर्दियों में उत्तर पश्चिम की ओर झुक जाता है।

पैगोडा की बाहरी मरम्मत हो चुकी है और विशेषज्ञ अब इसे अंतिम रूप दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493