पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे बोपन्ना-मेर्गिया

पेरिस, 5 नवंबर (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया यहां जारी पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

बोपन्ना और मेर्गिया की आठवीं वरीय जोड़ी के लिए हालांकि जीत आसान नहीं रही। कोलम्बिया के जुआन सबास्टियन कोबाल और रोबर्ट फाराह के खिलाफ इन दोनों को दूसरे दौर में 6-7(3), 6-4, 10-5 से जीत मिली।

बोपन्ना और मेर्गिया ने कुल 148 में से 75 अंक अपने नाम किए। इन दोनों ने छह में से तीन ब्रेकप्वाइंट हासिल किए जबकि कोबाल और फाराह ने दो मौकों पर अपने विपक्षी खिलाड़ियों की सर्विस ब्रेक की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493