रणजी में खेलने के लिए स्वतंत्र किए गए रोहित, भुवनेश्वर और बिन्नी

मोहाली (पंजाब), 5 नवंबर (आईएएनएस)। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा, गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हरफनमौला खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी को गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में अपनी-अपनी टीम के लिए खेलने हेतु स्वतंत्र कर दिया गया।

इन तीनों के मोहाली में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह नहीं मिली। इसी को देखते हुए प्रबंधन ने इन तीनों को रणजी में खेलकर अपना खेल सुधारने के लिए स्वतंत्र कर दिया।

इन तीनों को बेंगलुरू में 14 से 18 नवम्बर तक होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ना होगा।

रणजी ट्रॉफी के अगले मुकाबले सात नवम्बर से खेले जाने हैं।

मोहाली में जारी पहले टेस्ट के दौरान पंजाब के रणजी खिलाड़ी गुरकीरत सिंह मान और मंदीप सिंह रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर भारतीय टीम के साथ रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493