मालदीव ने अस्पताल, 2 द्वीप केरल के समूह के सुपूर्द किया

तिरुवनंतपुरम, 18 जुलाई (आईएएनएस)। केरल में मौजूद अस्पताल एनआईएमएस मेडिसिटी ने मालदीव में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को मजबूती देने और एक पेशेवर शिक्षा क्षेत्र की स्थापना के लिए पड़ोसी देश के साथ करार किया है।

समूह वहां एक मालदीव अंतरिक्ष शोध संगठन (एमएसआरओ) की भी स्थापना करेगा।

एनआईएमएस मेडिसिटी के प्रबंध निदेशक फैजल खान ने आईएएनएस से कहा कि मालदीव सरकार ने 50 वर्षो के पट्टे पर एनआईएमएस को एक अस्पताल तथा दो द्वीप दिए हैं।

खान ने कहा, “मालदीव सरकार ने दो द्वीपों के अलावा, 377 कर्मचारियों के साथ 70 बिस्तरों का एक अस्पताल हमारे सुपूर्द किया है, जहां हमने एक चिकित्सा शिक्षा केंद्र, एक अनुवांशिक शोध केंद्र, एक वैमानिकी अकादमी, समुद्री अभियांत्रिकी कॉलेज तथा एक इलाज केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है।”

उन्होंने कहा, “परियोजना पर 1,650 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिनमें अकेले जमीन कीमत 650 करोड़ रुपये है। हमें इस जमीन के इस्तेमाल का अधिकार बंधक ऋण पाने के लिए दिया गया है।”

खान ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अस्पताल में बिस्तरों की संख्या दोगुनी करने की है।

उन्होंने कहा, “अस्पताल में सारे चिकित्सक हमारे द्वारा प्रदान किए जाएंगे। फिलहाल अस्पताल में मालदीव के लगभग 100 कर्मचारी हैं, जिनमें नर्सिग व अन्य प्रशासनिक कर्मचारी भी शामिल हैं।”

एनआईएमएस समूह का इंजीनियरिंग कॉलेज नूरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी पिछले सप्ताह सुर्खियों में था, जब भारतीय रॉकेट, ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के माध्यम से काटरेसैट तथा 30 अन्य उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया। इनमें से एक उपग्रह को एनआईयू के विद्यार्थियों ने तैयार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493