माले, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने मालदीव में उत्पन्न राजनीतिक संकट पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मालदीव में लोकतंत्र, प्रगति और जनसुरक्षा नाजुक हालात में हैं।
अन्नान ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के शासन काल में लोकतंत्र की आत्मा पर हमला हुआ है।
उन्होंने वहां के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को मानने से सरकार की ओर से इनकार करने पर चिंता जाहिर की।
शीर्ष अदालत के पांच न्यायाधीशों ने एक फरवरी को अपने आदेश में सरकार को निर्वासित राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद समेत नौ प्रमुख राजनेताओं की रिहाई करने को कहा था।
अन्नान ने मालदीव सरकार को न्यायाधीशों को भयभीत करना बंद करने और शीर्ष अदालत के फैसले पर अमल करने को कहा।
dharmpath.com dharmpath