मालवाहक जहाज में आग, 3 जले शव मिले

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। मालवाहक जहाज मायस्र्क होनैम पर तीन अज्ञात जले शव पाए गए हैं। छह मार्च को अरब सागर में अगत्ती द्वीप के पास जहाज में आग लग गई थी।

भारतीय तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, “मायस्र्क ने सूचित किया है कि दुर्घटना के शिकार मालवाहक जहाज पर तीन शव (एक भारतीय सहित लापता चार लोगों में से) पाए गए हैं। शवों की स्थिति ऐसी है कि इनकी शिनाख्त होना मुश्किल है।”

अधिकारी ने कहा कि जिनके शव बरामद हुए हैं, उनकी नागरिकता का पता नहीं चल पाया है और अब तक चौथे लापता नाविक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जहाज में जो कंटेनर लदे थे, उन्हें ‘इंसानों के लिए बेहद खतरनाक’ के तौर पर वर्गीकृत किया गया था। विषाक्त पदार्थो का उत्सर्जन करने में सक्षम होने के चलते यह थोड़ी देर में ही इंसानों की जान ले सकते हैं। जहाज में रात 9.45 के आसपास आग लगी, उस समय यह कोच्चि से 1,300 किलोमीटर की दूरी पर था।

सिंगापुर का यह मालवाहक जहाज एक मार्च को सिंगापुर से रवाना होकर मिस्र के सुएज जा रहा था, तभी भारत के दक्षिणी-पश्चिमी तट लक्षद्वीप के पास यह हादसे का शिकार हो गया।

जहाज में कुल 27 क्रू सदस्य थे। इनमें फिलीपींस, ब्रिटेन, रोमानिया, थाईलैंड के नागरिकों के अलावा 13 भारतीय भी थे।

हादसे में 23 को बचा लिया गया, जबकि चार लापता हो गए थे।

बचाए गए लोगों को केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन लोगों की हालत स्थिर बताई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493