मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। अरब सागर स्थित अगाती द्वीप से दूर समुद्र में एक मालवाहक जहाज में विस्फोट से लगी आग पिछले 36 घंटे में नहीं बुझी है और जहाज से निकाले गए थाइलैंड के नाविक की हालत नाजुक बनी हुई है। यह जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी।

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने गुरुवार को थाई नाविकों को बचाने और उनको अस्पताल पहुंचाने के लिए उच्च गति वाली नौका विझिंजम बंदरगाह से भेजी।
तटरक्षक प्रवक्ता के मुताबिक, सिंगापुर के मालवाहक पोत ‘होनाम’ में मंगलवार को भयानक विस्फोट से आग लग गई। रसायन लदा मालवाहक पोत मिस्र स्थित स्वेज की ओर जा रहा था।
बुधवार से जारी बचाव कार्य के दौरान 13 भारतीय समेत 27 सदस्यीय चालक दल में से 24 लोगों को बचाकर बाहर निकाला गया है। वाणिज्य पोत एमवी ए. एल. एस सिरीज से बाहर निकाले गए थाई नागरिक की हालत नाजुक बनी हुई है।
एक भारतीय नाविक समेत चार लोग अब तक लापता हैं। समुद्र व हवाई मार्ग से हेलिकॉप्टर व वायुयान के जरिये लापता लोगों की खोजबीन जारी है।
dharmpath.com dharmpath