मालागा के कामाचो ने किया वूल्फ्सबर्ग से करार

बर्लिन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वूल्फ्सबर्ग ने स्पेनिश क्लब मालागा के मिडफील्डर इग्नासियो कामाचो के साथ करार की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लुइज गुस्तावो की विदाई के बाद वूल्फ्सबर्ग ने अपना मिडफील्ड मजबूत करने के लिए कामाचो के साथ करार किया है।

क्लब ने कामाचो के साथ चार साल का करार किया है। वह क्लब के साथ 2021 तक बने रहेंगे।

कामाचो ने मालागा के लिए 2011 से कुल 207 मैच खेले और 16 गोल किए। 2007 में कामाचो एटलेटिको मेड्रिड से जुड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493