उप्र : फोटो स्टूडियो मालिक की हत्या, एलआईसी एजेंट जख्मी

जानकारी के मुताबिक, बांस मोहल्ला निवासी विद्याभास्कर जयसवाल (62) का तहलील गेट के पास फोटो स्टूडियो व फोटो स्टेट की दुकान है। शनिवार देर रात वह दुकान बंद कर के घर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने गोरखपुर रोड स्थित अपने घर के बाहर सड़क पर खड़े एलआईसी एजेंट अरविंद विश्वकर्मा (38) पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। तीन गोलियां लगने से बूरी तरह जख्मी अरविंद को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल विश्वकर्मा को डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने रविवार को बताया कि दोनों ही मामलों में बाइक सवार बदमाशों के होने की बात सामने आ रही हैं। पुलिस अपनी जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493