उप्र : रणदीप भाटी गैंग का इनामी शार्प शूटर गिफ्तार

पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद की है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में सफल रहा।

क्षेत्राधिकारी बिसरख ने बताया, “शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि रणदीप भाटी गैंग के 15 हजार रुपये के इनामी शार्प शूटर अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी अपने साथी के साथ आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम के साथ बिसरख इलाके के तिलप्ता रोड के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।”

इस बीच देर रात अमन त्यागी बाइक पर अपने साथी के साथ आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देख फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए पतवाड़ी गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़ में अमन त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

क्षेत्राधिकारी बिसरख ने बताया कि आरोपी अमन रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर है, जिसके खिलाफ जिले में कई मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493